Cherchera: वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री से मांगा छेरछेरा…मंत्रालय में दिखी छत्‍तीसगढ़ी संस्‍कृति की झलक

Cherchera: वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री से मांगा छेरछेरा…मंत्रालय में दिखी छत्‍तीसगढ़ी संस्‍कृति की झलक

Cherchera: रायपुर। आज छत्‍तीसगढ़ में छेरछेरा तिहार मनाया जा रहा है। बच्‍चे घर-घर घुमकर छेरछेरा मांग रहे हैं। इस त्‍योहार की झलक आज मंत्रालय में भी देखने को मिली। प्रदेश के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री राम विचार नेताम से छेरछेरा मांगा। कृषि मंत्री ने भी बकायदा उन्‍हें धान दिया। इस दौरान वित्‍त मंत्री के साथ वहां मौजूद अन्‍य लोग भी छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा… बोलते नजर आए।

वित्‍त मंत्री ने कृषि मंत्री से छेरछेरा मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्‍ट करते हुए लिखा कि दान-पुण्य के हमर तिहार छेरछेरा के सब्बो झन ल गाड़ा-गाड़ा बधई।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share