CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढे़गी गर्मी, आज से पांच दिन मौसम रहेगा ड्राई, हो जाएं सावधाान….

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढे़गी गर्मी, आज से पांच दिन मौसम रहेगा ड्राई, हो जाएं सावधाान….

CG Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से कई राज्यों में अचानक तापमान गिरा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दोपहर में गर्मी तो वहीं रात में हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है।

पिछले 24 घंटो में छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान तक की वृद्धि हुई तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश में आज से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने क्या कहा जानिए

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र से लेकर ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी उपर बना हुआ है। आज आकाश साफ है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार का तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में व सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर लालपुर में तापमान 34.4, माना एयरपोर्ट 33.7, बिलासपुर 34.2, पेंड्रोरोड 30.3, अम्बिकापुर 30.8, जगदलपुर 34.2, दुर्ग 35.6, राजनांदगांव में 34.0 रहा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share