CG: राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का संयुक्त मोर्चा ने दिया प्रस्ताव, स्वास्थ्य मंत्री भी सहमत

CG: राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का संयुक्त मोर्चा ने दिया प्रस्ताव, स्वास्थ्य मंत्री भी सहमत

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल 19 जुलाई को मंत्रालय मे राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को पांच लाख रूपए तक का पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कैशलेश चिकित्सा योजना को लागू करने की मांग की।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जताई तथा परीक्षण करा कर प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र लागू करने का अश्वशन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत डीए का ज्ञापन देकर मुख्य मंत्री से मांग पूरा कराने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया,तथा तीरथ लाल सेन, सुनील यादव,मनोज कुमार साहू,नरेंद्र कुमार ठाकुर, कांति सूर्यवंशी एवं धनेश्वरी साहू सम्मलित थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share