CG Train News: फॉग सेफ्टी डिवाइस के बावजूद भी हर दिन ट्रेनें हो रही घंटों लेट, कोहरे के चलते लंबे इंतजार से यात्रियों को हो रही परेशानी

CG Train News: फॉग सेफ्टी डिवाइस के बावजूद भी हर दिन ट्रेनें हो रही घंटों लेट, कोहरे के चलते लंबे इंतजार से यात्रियों को हो रही परेशानी

CG Train News: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का ग्रहण लग गया है। ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगने के बाद भी हर दिन दर्जनों ट्रेन 3 से 5 घंटे तक लेट पहुंच रही है।

ऐसे में ट्रेन की लेटलतीफी यात्रियों की नई समस्या बनी हुई है। इस वजह से यात्रियों को ठंड के बीच रेलवे स्टेशन में ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार देर से ही स्टेशन पहुंच रही हैं।

ट्रेनों के विलंब होने से रेलवे स्टेशन का वेटिंग हॉल भी इन दिनों यात्रियों से भरा हुआ है। कई यात्रियों को ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह और रात के समय यात्रियों को दिक्कत अधिक हो रही है। दोपहर और शाम को ट्रेन 1 से 2 घंटे लेट है। वहीं सुबह की ट्रेन 3 से 5 घंटे तक लेट चल रही है।

डिवाइस का नहीं मिल रहा लाभ

जोन की लगभग सभी ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगा हुआ है। कोहरे के समय ट्रेनों को चलाने में लोको पायलट का सिग्नल संबंधित समस्या न हो, इसके लिए इसे लगाया गया है। लेकिन इसके बाद भी ट्रेन लेट हो रही हैं। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी डिवाइस लगाने का लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा। उन्हें यात्रा करने में घंटों स्टेशन में ही इंतजार करना पड़ रहा है।

ये ट्रेनें पहुंची देर से

दुरंतो – 3:05 दोपहर को आनी थी, 10:43 रात में पहुंची।

गीतांजली – 1:15 रात में आनी थी, 2:07 रात में पहुंची।

अहमदाबाद – 11:55 सुबह आनी थी, 1:07 दोपहर पहुंची।

छत्तीसगढ़ – 10:55 सुबह आनी थी, 12:12 दोपहर पहुंची।

आजाद हिन्द – 9:15 सुबह आनी थी, 11:39 सुबह पहुंची।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share