CG Tehsildar Suspended: तहसीलदारों के ट्रांसफर में अनियमितता का आरोप, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष पर गिरी गाज

CG Tehsildar Suspended: तहसीलदारों के ट्रांसफर में अनियमितता का आरोप, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष पर गिरी गाज

Raipur रायपुर। तहसीलदारों के ट्रांसफर में अनियमितता का आरोप लगाने वाले कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष नीलमणि दुबे को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बिना शासन के अनुमति के ट्रांसफर के मामले में मीडिया से बात करने और शासन के खिलाफ वक्तव्य देने के चलते निलंबित किया गया हैं।

तहसीलदार नीलमणि दुबे की पदस्थापना बलौदाबाजार– भाटापारा जिले में थी। वे कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष भी हैं। हाल ही के दिनों में 13 सितंबर को प्रदेश में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी हुआ था। उक्त तबादलों के बारे में बिना शासन की अनुमति के मीडिया से बात कर नीलमणि दुबे ने शासन के खिलाफ वक्तव्य दिया था। नीलमणि दुबे के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मोहला– मानपुर– अंबागढ़ चौकी नियत किया गया है। नीचे देखें आदेश…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share