CG-शिक्षकों को अवकाश के लिए पोर्टल पर करना होगा आवेदन, डीपीआई ने जारी किया आदेश..

CG-शिक्षकों को अवकाश के लिए पोर्टल पर करना होगा आवेदन, डीपीआई ने जारी किया आदेश..

रायपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारीयों कर्मचारियों को डीपीआई ने बड़ा झटका दिया है। डीपीआई ने अवकाश के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश जेडी और डीईओ को जारी किया है। अब शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आवेदन भेजकर या फिर वाट्सएप में मैसेज या फोन कर अवकाश नहीं ले सकेगें। 

अधिकारियों-कर्मचारियों को अवकाश के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद विभाग के उच्च अधिकारी ऑनलाइन ही उनके अवकाश को स्वीकृती करेंगे। पोर्टल में अवकाश लेने वालों के लिए आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश या मातृत्व अवकाश का विकल्प दिया गया है। नीचे पढ़ें आदेश…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share