CG Teacher News: व्याख्याता एवं प्राचार्य पद पर पदोन्नति की मांग, संयुक्त शिक्षक संघ ने संचालक को सौपा ज्ञापन…

CG Teacher News: व्याख्याता एवं प्राचार्य पद पर पदोन्नति की मांग, संयुक्त शिक्षक संघ ने संचालक को सौपा ज्ञापन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने प्रांत अध्यक्ष केदार जैन की अगुवाई में लोक शिक्षण संचालनालय में संचालक दिव्या मिश्रा मैडम को एवं उपसंचालक आशुतोष चावरे को व्याख्याता एवं प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति हेतु ज्ञापन सौपा।

संगठन के प्रांत अध्यक्ष केदार जैन ने ज्ञापन सौंपते हुए संचालक को अवगत कराते हुए कहा की आधा शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद भी प्राचार्य एवं व्याख्याता पर पर पदोन्नति अब तक संभव नहीं हो पाया है। गत माह सभी कर्मचारी संगठनों की बैठक लेकर भी जल्द पदोन्नति का आश्वासन दिया था परंतु आज पर्यंत तक पदोन्नति नही हों पाया है जिससे कर्मचारियों में निराशा है। जल्द पदोन्नति हेतु समस्त जेडी एवं डीईओ को सम्बंधित कार्य में शीघ्रता लाने के लिए निर्देश जारी करें और जल्द पदोन्नति करने की मांग संगठन करता है ,जिस पर संचालक महोदय ने कहा कि कार्यालय पदोन्नति हेतु लगातार कार्य कर रहा है एवं शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौपते हुए उप प्रान्त अध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला एवं प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा ने व्याख्याता एवं प्राचार्य पद पद पर पदोन्नति हेतु B.Ed के अनिवार्यता को शिथिल करने एवं B.Ed यदि अनिवार्य किया जाता है तो पदोन्नत शिक्षकों को 5 वर्ष का अतिरिक्त समय देने का मांग किया जिस पर उपसंचालक महोदय ने उच्च अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रांत अध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांत अध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रायपुर प्रदीप साहू शामिल रहे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share