CG Teacher News : बर्खास्त शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की वेशभूषा में निकाली रैली…

CG Teacher News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों ने अनोखी रैली निकाली। समायोजन की मांग को लेकर आज (रविवार) को शिक्षकों ने भाटागांव से पैदल चलते हुये भगत सिंह चौक तक रैली निकाली। प्रदर्शन में सैकड़ों सहायक शिक्षक और उनके परिजन शामिल हुये। इस दौरान बर्खास्त शिक्षकों ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद करते हुये उनकी वेशभूषा में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
रैली में शामिल बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने कहा कि आज शहीदी दिवस के दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की वेशभूषा में भाटागांव से भगत सिंह चौक तक रैली निकाली। सरकार से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द उनका समायोजन किया जाए। लम्बे समय से वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। रोज अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी मांग को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अभी तक के नहीं सुना गया है। आने वाले दिनों में भी मांग पूरी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।