CG teacher arrested: शिक्षक गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने महिला से की छेड़छाड़, FIR के बाद टीचर और व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा…

CG teacher arrested: शिक्षक गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने महिला से की छेड़छाड़, FIR के बाद टीचर और व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा…

CG teacher arrested कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने शिक्षक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने महिला से पानी मांगने के बहाने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 3 5, 74, 75 के तहत कोंडागांव थाने में अपराध दर्ज किया गया।

जानिए मामला 

जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को गांधीवार्ड निवासी शिक्षक अरूण विश्वास और डीएनके काॅलोनी निवासी व्यापारी रतन दत्ता दोपहर साढ़े तीन बजे पीड़िता महिला के घर पहुंचे थे। दोनों ने महिला से पानी मांगा।

इसी बीच रतन दत्ता महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना से महिला डर गई और पति के घर आने के बाद घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में जांच के आदेश दिये। कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुये शिक्षक और व्यापारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कनूनी कार्रवाई भी कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share