CG जवान शहीद: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद…1 नक्सली मारा गया

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों और जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। पखांजूर की ये घटना है। शहीद जवान बस्तर फाइटर में तैनात था। इस बात की पुष्टि एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने की है।
जानकारी के मुताबिक, कांकेर पुलिस को सूचना मिली थी कि कांकेर के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलो में नक्सली इक्कठा होकर किसी बड़े घटनाक्रम की प्लानिंग कर रहे है। इस सूचना पर कांकेर पुलिस, /BSF/ DRG और बस्तर फाइटर की टीम मौके के लिए रवाना हुई। सुरक्षाबलों को आते देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदले में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की।
मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के आरक्षक रमेश कुरेठी शहीद हो गए। मौके पर एक नक्सली का शव भी मिला है। मृतक नक्सली के पास से AK-47 रायफल मिला है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है।






