CG-डबल मर्डर से सनसनीः शराब दुकान के पास गैंगवार, मर्डर का बदला लेने आरोपियों ने घर से निकालकर युवक को बांधकर चाकू घोंपा…

CG-डबल मर्डर से सनसनीः शराब दुकान के पास गैंगवार, मर्डर का बदला लेने आरोपियों ने घर से निकालकर युवक को बांधकर चाकू घोंपा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में गैंगवार में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है। शराब दुकान में हुये विवाद में एक गैंग के लड़कों ने दूसरे गैंग के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर दूसरे गैंग के लड़कों ने भी हत्या करने वाले युवक का घर से अपहरण कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, आमासिवनी स्थित शराब दुकान में बीती रात हरिश साहू और उसके दोस्तों का वहां शराब पी रहे लड़कों के साथ विवाद हुआ। इस इसी दौरान हरिश के साथ आये लड़कों ने रोहित सागर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

इधर, जैसे ही इस हत्याकांड की जानकारी रोहित सागर के दोस्तों को हुई तो उन्होंने हरीश साहू को घर से किडनैप कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हरीश के शव को बदमाशों ने उसके घर से तीन किलोमीटर दूर खालबाड़ा में फेंक दिया था।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हरीश को किडनैप कर खालबाड़ा लाया और यहां पर एक कुर्सी में बैठाकर उसे बांध दिया, जिसके बाद उसकी बेदम पीटाई की। आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि पहली हत्या के बाद विधानसभा पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से हरीश को युवकों ने अपहरण कर अपने साथ ले गया और पहली हत्या के दो घंटो के भीतर ही हरीश की हत्या कर दी। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। और दोनों हत्याओं में शामिल आरोपियों की तालाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

बताया ये भी जा रहा है कि दोनों तरफ से हुये मारपीट की घटना में 4 से 5 लोग घायल है। इलाके में तनाव की स्थिती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share