CG डबल मर्डर से सनसनीः बदमाशों ने घर घुसकर मां और दो बेटों पर धारदार हथियार से किया हमला, दो की मौत, एक गंभीर

CG डबल मर्डर से सनसनीः बदमाशों ने घर घुसकर मां और दो बेटों पर धारदार हथियार से किया हमला, दो की मौत, एक गंभीर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में मां और उसके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय गायत्री गुप्ता अपने दो बेटे नीलेश गुप्ता 31 वर्ष, नितेश गुप्ता 29 वर्ष के साथ अनुपमा चौक के पास रहती थी। गुप्ता परिवार की एक किराना की दुकान है, जिसे एक बेटा चलाता था और दूसरा कोई अन्य काम करता था। बुधवार 10 जुलाई की रात खाना खाकर सभी अपने अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे और परिवार के तीनों लोगों के हाथ बांधकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गायत्री और उसके बेटे नीलेश की मौत हो गई। वहीं नितेश गंभीर रूप में पड़ा रहा।

एसपी पहुंचे थे घटनास्थल

इधर, सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। आज सुबह एसपी शलभ सिंहा भी मौके पर पहुंचे थे। घर के कमरे में खून बिखरा हुआ था और दो लाशे पड़ी थी। फिलहाल आरोपियों ने परिवार पर किस वजह से हमला किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले को कई एंगल से जोड़कर इसकी जांच कर रही है। इलाके में डबल मर्डर की घटना से आक्रोश है। वहीं, व्यापारियों ने भी आरोपियों की जल्द गिरफतारी की मांग की है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share