CG Police Recruitment: छत्‍तीसगढ़ पुलिस में भर्ती: सूबेदार- एसआई कैडर के पदों पर भर्ती को वित्‍त विभाग ने दी मंजूरी, देखें लिस्‍ट

CG Police Recruitment: छत्‍तीसगढ़ पुलिस में भर्ती: सूबेदार- एसआई कैडर के पदों पर भर्ती को वित्‍त विभाग ने दी मंजूरी, देखें लिस्‍ट

CG Police Recruitment: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार- उप निरीक्षक कैडर में भर्ती की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जल्‍द ही प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

अफसरों ने बताया कि इस कैडर के कुल 341 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्‍त विभाग से मिली है। इसमें सूबेदार के 19, उप निरीक्षक के 278 पद शामिल है। इसके अलावा उप निरीक्षक (विशेष शाखा) 11 पद, प्‍लाटून कमांडर के 14 और उप निरीक्षक साइबर क्राइम के 9 पद सहित अन्‍य शामिल हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share