CG News: सड़कों पर क्यों घूमती है गाय? पढ़ेंगे इंजीनियरिंग के छात्र, होगी प्रदेश स्तर पर परीक्षा…

CG News: सड़कों पर क्यों घूमती है गाय? पढ़ेंगे इंजीनियरिंग के छात्र, होगी प्रदेश स्तर पर परीक्षा…

CG News: रायपुर। सड़कों पर गाय क्यों घूमती है अब प्रदेश की इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को गायों का महत्व और वैज्ञानिक प्रभाव भी समझाया जाएगा। इस संबंध में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने संबद्ध तमाम कॉलेजों को पत्र लिखा है।

प्रदेश को संरक्षण एवं संवर्धन समिति के साथ मिलकर स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित कर रहा है। यह समिति गौर संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करती है। समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और सड़कों पर घूमने वाली गायों की समस्या को देखते हुए इस परीक्षा के माध्यम से गौ पालन को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसमें इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को गायों का महत्व भी बताया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा संचनालयनालय ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अंकित अरोरा के अनुसार संचालनालय से मिले निर्देशों के अनुसार सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को परीक्षा के आयोजन और विद्यार्थियों को इसमें सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है। हालांकि यह परीक्षा ऐक्छिक होगी। जो विद्यार्थी चाहेंगे वहीं इसमें सम्मिलित होंगे।

परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गाय के प्रति नॉलेज देना है। वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व समझाना है। कहीं ना कहीं समाज गौ पालन से दूर हो रहा है, जिसके कारण गाय को सड़कों पर छोड़ा जा रहा है। इससे रोज दुर्घटनाएं घट रही हैं। परीक्षा के साथ स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी लगेगी।

पुस्तक भी करवाए जाएंगे उपलब्ध

यह एक दिवसीय परीक्षा के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति पुस्तक उपलब्ध कराएगी। इस पुस्तक में दिए गए तथ्यों को युवाओं को पढ़ना होगा। इस गौ विज्ञान परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल भी इस पुस्तक में से होंगे। यह एक तरह का अनसिन पैसेज होगा जिसे विद्यार्थी पहले पढ़ चुके होंगे, जिसे वे अपनी परीक्षा में लिखेंगे। यह पुस्तक नॉमिनल शुल्क दे कर खरीदनी होगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share