CG News: Video: शराब की शीशी लेकर स्कूल पहुंचे गुरु जी, फिर महिला टीचर के सामने बनाया पैग, बोले "मैं रोज पीता हुआ हूं"

CG News: Video: शराब की शीशी लेकर स्कूल पहुंचे गुरु जी, फिर महिला टीचर के सामने बनाया पैग, बोले "मैं रोज पीता हुआ हूं"

CG News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बिलासपुर के सरकारी स्कूल के शिक्षक खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कहते हैं महिला शिक्षकों के सामने पैग भी बना रहे हैं. वहीँ इस मामले कार्रवाई करते हुए शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो, मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है. वीडियो में देखा जा सकता है उन्होंने अपने जेब में शराब शीशी रखी है. जब उनसे पूछा गया आप ऐसे पीके बैठते हो . तो उन्होंने क़हा “हमारी मर्जी हम कुछ भी करें, मैं रोज पीता हुआ हूं, आपको कोई दिक्कत? इतना ही नहीं चखना दिखाते हुए कहते हैं ये है शीशी मेरे पास सबकुछ है. बच्चे देखते हैं तो देखने दो. घर की ​टेंशन की वजह से स्कूल में शराब पी रहा हूंं. इसके बाद वो स्कूल में ही महिला शिक्षकों के सामने पैग बनाने लगते हैं.

यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद डीईओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया. बात दें शिक्षक का नाम संतोष केंवट है जो सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share