CG News: ट्रांसमिशन कंपनी के 10 कर्मियों को उत्कृष्टता सम्मान: प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने दिया प्रशस्ति पत्र

CG News: ट्रांसमिशन कंपनी के 10 कर्मियों को उत्कृष्टता सम्मान: प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने दिया प्रशस्ति पत्र

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिये 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने कर्मियों को एक हजार रूपए नगद, प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया।

ट्रांसमिशन कंपनी की लिलेश्वरी वैष्णव (कार्यालय सहायक श्रेणी- एक, अति. उच्चदाब नि. एवं सं., बिलासपुर), सुखराम (लाइन सहायक श्रेणी-दो, टी.एल.एम, उपसंभाग, बिलासपुर), हर्षदीप वारे (सहायक अभियंता, मीटर रिले परीक्षण संभाग, रायगढ़), महेश कुमार चंद्रा (लाइन परिचारक संविदा, 132 केवी उपकेंद्र, कोरबा पूर्व), बसंत कुमार देवांगन (परिचारक श्रेणी-1, लाइन, बेल्टमैन, 220 केवी उपकेंद्र, भाटापारा), प्रेमचंद वर्मा (परिचारक श्रेणी-एक, लाइन, कार्यपालन अभियंता, कर्मशाला, भिलाई), नमिता विभा लकरा (कार्यपालन अभियंता, भार प्रेषण केंद्र, रायपुर), भारती पिल्लै (कार्यालय सहायक श्रेणी-2, मानव संसाधन, रायपुर), पंकज देवांगन (डाटा एंट्री ऑपरेटर, मानव संसाधन, रायपुर), जितेंद्र कुमार वर्मा (कार्यालय सहायक श्रेणी-2, लाइन, रायपुर) को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया एवं आभार प्रदर्शन मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण केएस मनोठिया, एमएस चौहान, संजय पटेल, आरसी अग्रवाल, जी आनंद राव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share