CG Naxal News: जवानों को बड़ी सफलता, सुकमा में हुये मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सीएम विष्णुदेव जवानों के अदम्य साहस को किया सलाम…

CG Naxal News: जवानों को बड़ी सफलता, सुकमा में हुये मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सीएम विष्णुदेव जवानों के अदम्य साहस को किया सलाम…

CG Naxal News: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों के साथ हुये मुठभेड़ में दो हार्डकोर माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। इसी के साथ सिर्फ 13 महीने में ही 300 से अधिक नक्सली मारे गए है। साथ ही 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गये है।

जवानों को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा…

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 02 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बीते 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। यह हमारे सुरक्षाबलों के साहस और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मैं उनके अदम्य साहस को सलाम करता हूं।

छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई तेज हुई है। जिसका परिणाम है कि अब तक मात्र 13 महीने में ही 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से अंत किया जाएगा। हम इस संकल्प को पूरा करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

नीचे देखें पोस्ट…

 


Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share