CG Naxal Encounter: पुलिस–नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद…

CG Naxal Encounter: पुलिस–नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला माओवादी मारी गई है। वर्दीधारी तीनों महिला माओवादियों का शव सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

जिला नारायणपुर एवं कांकेर सीमा पर मांड के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। इस दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

आज सुबह 8 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। लगातार रुक-रुक कर फायरिंग चल रही थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गए।

इसके बाद मौके पर सर्च अभियान चलाने पर तीन वर्दी धारी और हथियारबंद महिला नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है। इसके अलावा मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली सामग्री भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी। ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share