CG: एक ही परिवार के चार की हत्या, तीन आरोपियों ने घर घुसकर दो महिलाओं, युवक और बच्चे को मार डाला….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुसे थे। तीनों आरोपियों ने मिलकर दो महिला, एक युवक और एक मासूम है।
मृतक दोनों महिला आपस में बहन है और तीजा पर अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल मौके पर बलौदाबाजार पुलिस पहुंची हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। बताया जा रहा है तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की। फिर युवक और एक मासूम को भी मार डाला।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, आरोपियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। इसका पता पुलिस के द्वारा लगाया जा रहा है।
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी मची हुई है। वहीं, मृतकों के परिजनों का इस हत्याकांड के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है।






