CG Mungeli News: बीजेपी नेता खुदकुशी: धर्मांतरण के लिए प्रेमिका डाल रही थी दबाव, मौत के 7 माह बाद खुलासा

CG Mungeli News: बीजेपी नेता खुदकुशी: धर्मांतरण के लिए प्रेमिका डाल रही थी दबाव, मौत के 7 माह बाद खुलासा

CG Mungeli News रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बीजेपी नेता शैलेन्द्र जायसवाल के सुसाइड मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। बीजेपी नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने प्रेमिका के द्वारा ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मृतक के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के हैंड राइटिंग के मिलान के बाद इस बात की पुष्टि की है। साथ ही दबाव बनाने वाली प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला ने मृतक से प्रेम संबंध की बात कबूल की है।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, 15 जुलाई 2023 को लोरमी नगर पंचायत निवासी शैलेंद्र जायसवाल का शव बिजली के खंभे में लटका हुआ मिला था। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी लोरमी पुलिस ने बरामद किया था। सुसाइड नोट पर सोनिया लकड़ा नाम की युवती का जिक्र था, जिस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए ब्लैकमेलिंग करने का आरोप बीजेपी नेता ने लगाया था। नोट में बीजेपी नेता ने लिखा था कि युवती के साथ उसकी जान पहचान 2018 में हुई थी। दोनों मोबाइल पर घंटो बातचीत भी करते थे। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध भी स्थापित हुआ। युवती द्वारा इसी का फायदा उठाकर बीजेपी नेता पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थी। महिला ने मृतक से 20 हजार भी ऐंठे थे। इसके बाद भी महिला धर्मांतरण का दबाव लगातार बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर बीजेपी नेता शैलेन्द्र ने कियोस्का सेंटर से कुछ दूरी पर एक खेत मे लगे खंभे में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया था।

हैंड राइटिंग की जांच

घटना स्थल में मिले सुसाइड नोट के हैंड राइटिंग की जांच एक्सपर्ट से कराई गई। करीब 8 माह तक चली जांच के बाद पता चला कि मृतक के पास मिला सुसाइड नोट उसी ने ही लिखा था। पुलिस ने 306 के तहत अपराध दर्ज कर महिला को लोरमी के पुराने बस स्टैंड के पास उसके घर से गिरफ्तार किया गया। महिला से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। मालूम हो कि मृतक बीजेपी नेता शैलेन्द्र जायसवाल 45 वर्ष पूर्व एल्डरमैन के अलावा सांसद प्रतिनिधि भी था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share