CG MP Santosh Pandey: छत्तीसगढ़ में BJP सांसद को धमकी: दूसरे देश से आया कॉल, बोला-तुम्हरे पिता को दो दिनों में उठा लिया जाएगा…

CG MP Santosh Pandey: छत्तीसगढ़ में BJP सांसद को धमकी: दूसरे देश से आया कॉल, बोला-तुम्हरे पिता को दो दिनों में उठा लिया जाएगा…

CG MP Santosh Pandey रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय को धमकी मिली है। ये धमकी विदेशी नंबर से कॉल करके दी गई, जिसकी शिकायत सांसद ने एसपी से की है।

दरअसल, आरोपी ने सांसद संतोष पांडेय की पत्नी को कॉल किया था। सांसद के पुत्र ने जब ये कॉल उठाया तो आरोपी ने कहा कि दो दिनों में सांसद पिता को उठा लिया जाएगा। इसकी शिकायत सांसद ने कबीरधाम एसपी से की है। नीचे देखें शिकायत पत्र…

’22 फरवरी को सुबह 9:54 को मेरी धर्मपत्नी रेखा पांडे के मोबाइल नंबर • पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से आज, मोबाइल नंबर +92 3406113011 जो संभवत अन्य देश का है, को मेरे पुत्र अंकित पांडे ने रिसीव किया तो उसे धमकी दी गई की तुम्हारे पिता को दो दिन के अंदर उठा लिया जाएगा। मेरे पुत्र के द्वारा यह प्रश्न करने पर कि मेरे पिताजी का नाम क्या है ? फोनकर्ता ने जवाब दिया कि तुम्हारे पिता का नाम संतोष पांडे सांसद है । इस प्रकार के धमकी भरे फोन से मेरा परिवार सुरक्षा के प्रति चिंतित है। ऐसी स्थिति में फोन कॉल की जांच व कार्यवाही आवश्यक है। अतः जांच व कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।’

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share