CG हनी ट्रैप मामलाः एक और महिला आरोपी गिरफ्तार, अमीर लोगों को झांसे में लेकर करती थी ब्लैकमेल…

CG Honey Trap Case बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में चर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला पर अमीर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रूपये वसूली करने का आरोप है। थाना सिटी कोतवाली में महिला के खिलाफ धारा 384, 389, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज है।
दरअसल, सिटी कोतवाली थाने में 10 सितंबर को इसी मामले में 2 आरोपी पुष्पमाला फेकर एवं लक्ष्मीकांत केसरवाली को गिरफ्तार किया गया था। मामले में जांच और पूछताछ के बाद आज आरोपिया रवीना टंडन 22 साल निवासी दगौरी थाना बिल्हा को पकड़ा गया। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






