CG Holiday News: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में स्थानीय अवकाश जारी, तीन दिन रहेगी छुट्टी…

CG Holiday News: दंतेवाड़ा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, रायगढ़ के कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश जारी किया है। वहीँ, रायगढ़ में भी स्थानीय अवकाश जारी किया गया है।
कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार दंतेवाड़ा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। जिसके अनुसार जिले में फागुन मेला (मड़ई) 12 मार्च को, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश के दिनों में कोषालय, उपकोषालय यथावत खुले रहेगे।
रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। घोषित अवकाश के अनुसार 27 जून 2025 शुक्रवार को रथ यात्रा पर, 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन भी अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय,उपकोषालय और बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।