CG holiday declared: इस जिले में पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG holiday declared बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के लिए स्थानीय अवकाश लागू किया है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
पोला 02 सितंबर 2024 सोमवार, महानवमी 11 अक्टूबर शुक्रवार और गोवर्धन पूजा( दीपावली के दूसरे दिन)01 नवंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन बैंक और कोषालय पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।






