CG-गणेश पंड़ाल और तीन भाइयों की हत्या, डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में खूब चले धारदार हाथियार, लाठी-डंडे… कई घायल

CG-गणेश पंड़ाल और तीन भाइयों की हत्या, डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में खूब चले धारदार हाथियार, लाठी-डंडे… कई घायल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो पक्षों में हुये विवाद के दौरान तीन भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद तनाव का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुन्दिनी में 6 सितम्बर को रात 8 बजे पुराना शीतला गणेश समिति के डीजे में धन्नु, करन, वासु, राजेश और इनके अन्य साथी नाचने लगे। डांस के दौरान उनका अन्य लड़कों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख लोगों ने दोनों पक्षों के युवकों को समझाकर शांत करवाया। 7 सितम्बर को सुबह गाँव के बड़े बुजुर्ग बैठक कर विवाद ख़त्म कर लिया गया था।

शनिवार की रात लगभग आठ बजे वासु यादव का फ़ोन आकाश पटेल को आया कि शीतला मंदिर के पास आ जाना। जहां पर आकाश के पहुँचते ही धन्नु यादव ने मार पीट शुरू कर दिया और चाकू मारा। उसके साथ करन, वासु, राजेश यादव भी मारने लगे। ये देख के आकाश के 8 से 10 दोस्त आ गए और मिलकर धन्नु, करन, वासु, और राजेश यादव को लाठी डण्डे, हाथ मुक्के से बुरी तरह पिटाई कर दी।

घटना में गंभीर चोट लगाने से करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की मृत्यु हॉस्पिटल लाते वक्त हो गयी। पुलिस ने घटना के बाद आठ संदिग्धों को चिह्नांकित कर अभिरक्षा में लिया है। आकाश पटेल को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। धन्नु यादव को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। दुर्ग पुलिस के मुताबिक क़ानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। गाँव में नजर रखी जा रही है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुण्डीर सदल बल घटना स्थल नंदिनी खुन्दिनी गाँव पंहुचे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share