CG: इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण, जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण…

CG: इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण, जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण…

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. प्रियंका शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, सुरेन्द्र ठाकुर, इस्मत जहां दानी, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share