CG Crime: राजधानी में कार के अंदर मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime: राजधानी में कार के अंदर मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बंद पड़ी कार के अंदर महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। महिला कौन थी? और कार के अंदर कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित सिहावा मोटर्स के पास की बताई जा रही है। जिस गाड़ी में महिला की लाश मिली वो गाड़ी काफी दिनों से खराब खड़ी थी। आसपास के लोगों को जब काफी बदबू आई तब जाकर इसका खुलासा हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को ऑल्टो कार के अंदर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस जांच में महिला की उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है। मृत महिला कौन है और उसकी मौत किन परिस्थियों में हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। कोतवाली पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर महिला की शिनाख्त में जुट गई है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share