CG कंपनी कमांडर शहीद: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में आर्म्स फ़ोर्स के कंपनी कमांडर शहीद…

CG कंपनी कमांडर शहीद: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में आर्म्स फ़ोर्स के कंपनी कमांडर शहीद…

रायपुर/ बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर ज़िले में आज सुबह नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का कंपनी कमांडर शहीद हो गये। अफ़सरों ने npg.news को बताया कि बीजापुर के दरभा इलाक़े के कुटरू में कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुवरीया के नेतृत्व में चौथी बटालियन की एक टुकड़ी जंगल में लकड़ी काटने गई थी।

इस दौरान कमांडर और एक कांस्टेबल टुकड़ी से 100 मीटर दूर निकल गए। वहा कुछ नक्सली छुप कर बैठे थे। मौक़े की ताक में बैठे नक्सलियों ने अचानक कमांडर पर हमला बोल दिया। फावड़े से ताबड़तोड़ वार से कमांडर मौक़े पर ही शहीद हो गए। बताते हैं, साथ में गये कांस्टेबल नक्सलियों को देखकर फ़रार हो गया।

घटना की खबर मिलने पर अतिरिक्त बल रवाना किया गया। फ़ोर्स ने घटना के बाद सर्चिंग तेज़ कर दी है। बता दें, नक्सलियों ने कल ही गृह मंत्री विजय शर्मा के वार्ता प्रस्ताव का जवाब दिया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share