CG Cabinet Meeting: CM विष्णुदेव की कैबिनेट बैठक आज, SI-भर्ती समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: CM विष्णुदेव की कैबिनेट बैठक आज, SI-भर्ती समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवाली से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज सोमवार दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की जाएगी। आज दिवाली से पहले होने वाली इस अहम बैठक में साय सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कई अहम् प्रस्ताव पर लग मुहर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। इस बार चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर में राज्योत्सव मनेगा। वहीँ 14 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर चर्चा होगी। इस बार प्रदेश के किसान संगठनों ने धान खरीदी के लिए धान का समर्थन मूल्य 3, 217 रुपये करने की मांग की है।

इसके अलावा नई औद्योगिक नीति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। नई उद्योग नीति को लेकर चर्चा की जायेगी।नई उद्योग नीति से छोटे और मध्यम उद्योगों को लाभ मिलेगा । उन्हें कई छूट देने का प्रावधान किया गया है।

साथ ही कैबिनेट बैठक में औद्योगिक और नक्सली नीति पर सरकार फैसला कर सकती है। पुलिस भर्ती के नतीजों का इंतजार दो साल से कैंडिडेट कर रहे हैं। इस कैबिनेट बैठक में इसे लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक में अमृतकाल विजन @2047 पर भी चर्चा होगी। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share