CG Cabinet Expansion: CM विष्णुदेव जा रहे दिल्ली, PM मोदी और अमित शाह से होगी मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को फायनल करने की अटकलें

CG Cabinet Expansion: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा रहे हैं। उनकी वहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मुलाकात होगी। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार कई विषयों को लेकर अधिकारिक दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वे दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनका कोई और कार्यक्रम नहीं था।
रेखा गुप्ता के शपथ मंच पर प्रधानमंत्री ने उनसे बात जरूर की थी। मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त में चुनावी नतीजों की जानकारी दी थी। मगर आज अगर प्रधानमंत्री से इस पर विस्तार से वे रिपोर्ट दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की काफी संभावना है। वैसे भी केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे चुका है, मगर मंत्रिमंडल विस्तार ऐसा सब्जेक्ट है, जिसे शीर्ष नेतृत्व से चर्चा किए बिना संभप नहीं। जाहिर है, विष्णुदेव कैबिनेट में मंत्रियों के दो पद खाली हैं। पिछले साल 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह लगभग तय हो गया था। राज्यपाल का बस्तर दौरा इसलिए निरस्त हुआ। मगर कहीं से ब्रेकर आ जाने की वजह से इसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत दिल्ली जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की संभावनाएं तो हैं ही, कई और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है। इसलिए सुबोध सिंह भी साथ दिल्ली जा रहे हैं।
दिल्ली में कल 17 मार्च की रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शादी का रिशेप्सन है। मुख्यमंत्री का कल का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि वे कल शिवराज सिंह के यहां रिशेप्सन में शामिल होंगे या उससे पहले रायपुर लौट आएंगे।