CG Assembly By-election 2024: महिलाएं ही दक्षिण की भाग्‍य विधाता: कल होगी वोटिंग, मतदान दलों की रवानगी शुरू

CG Assembly By-election 2024: महिलाएं ही दक्षिण की भाग्‍य विधाता: कल होगी वोटिंग, मतदान दलों की रवानगी शुरू

CG Assembly By-election 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे 30 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य कल ईवीएम में बंद हो जाएगा। इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कौन करेगा इसका फैसला महिलाएं करेंगी। महिलाएं ही इस सीट की भाग्‍य विधाता हैं, क्‍योंकि यहां पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्‍या अधिक है। इधर, मतदान के लिए दलों की रवानी शुरू हो चुकी है। विधानसभा क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक जी. रेखा रानी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने मतदान दल को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। कलेक्‍टर ने मतदान दल को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। दक्षिण सीट पर 13नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

महिला वोटरों की संख्‍या अधिक

नवंबर- दिसंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर वोटरों की संख्‍या 2,59,948 थी। अब यह संख्‍या बढ़कर 2,70,936 हो गई है। करीब 11 महीने में वोटरों की संख्‍या 10,988 (4.22 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। कुल 2,70,936 वोटरों में 1,33,713 पुरुष मतदाता और 1,37,171 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग के कुल 52 मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है। चिन्हांकित दिव्यांग (PWD) मतदाताओं की संख्या 1188 है। दक्षिण विधानसभा सीट पर 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5014 है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1711 है। 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 56 है। रायपुर दक्षिण विधनसभा क्षेत्र में कुल 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share