CG Assembly By-election 2024: रायपुर दक्षिण सीट पर मतदान: नवंबर 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत कम वोटिंग

CG Assembly By-election 2024: रायपुर दक्षिण सीट पर मतदान: नवंबर 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत कम वोटिंग

CG Assembly By-election 2024: रायपुर। रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव के लिए आज वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में 50.50 प्रतिशत वोट पड़े हैं। नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में यह 10 प्रतिशत कम है। विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 62.20 प्रतिशत वोट पड़े थे।

जिला प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज 50.50 प्रतिशत वोट डाले गए। मतदान करने वालों में महिला वोटरों का प्रतिशत 49.62 और पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 51.42 प्रतिशत रहा। चुनाव में लगे अफसरों के अनुसार अभी आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। मतदान दलों की वापसी पूर्ण हो जाने के पश्चात् उनके प्रपत्रों की जांच के उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे, जिसमें आंशिक संशोधन की सम्भावना रहेगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share