CG की कलाकार से झारखंड में गैंगरेप: शो करने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दिया घटना को अंजाम…

CG की कलाकार से झारखंड में गैंगरेप: शो करने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दिया घटना को अंजाम…

Gang rape of CG artist in Jharkhand रायपुर। छत्तीसगढ़ से आर्केस्टा शो करने पहुंची 21 वर्षीय कलाकार से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने शो करने झारखंड पहुंचे कलाकारों को अपने साथ एक घर में ले गए। यहां पर पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को वहीं छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना झारखंड के पलामू की है। छत्तीसगढ़ की आर्केस्टा कलाकार का शो आरोपियों ने रविवार 3 मार्च के लिए बुक किया गया था। ये कार्यक्रम पलामू हुसैनाबाद में होना था। कलाकार जब झारखंड पहुंचे तो किसी कारण शो को रद्द कर दिया गया,जिसके बाद शो बुक करने वाले आरोपी आर्केस्टा कलाकारों को एक मकान में ले गए। यहां एक कमरे में पीड़िता के साथी कलाकार रुके हुए थे। आरोपियों ने पीड़ित युवती को अपने साथ एक अलग कमरे में ले गए। यहां रविवार की रात को ही पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस शर्मनाक घटना के दौरान आर्केस्टा कलाकार बेहोश हो गई। होश आया तो आरोपी कमरे में नहीं थे, पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने अन्य कलाकार साथियों को दी और इसकी शिकायत मेदिनीनगर टाउन महिला थाना में दर्ज कराई गई। चुकी घटना स्थल बिश्रामपुर थाना था तो महिला थाना पुलिस ने जीरो में कायम कर केस डायरी बिश्रामपुर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अजय, बिंदेश्वर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share