CG Anganwadi Job: प्रदेश के इन जिलों में निकली आगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन…

CG Anganwadi Job: प्रदेश के इन जिलों में निकली आगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन…

CG Anganwadi Job रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है। नीचे देखें जिलेवार डिटेल्स…

बेमेतरा कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खम्हरिया 1 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु प्रावधिक सूची जारी कर दावा आपत्ति आवेदन आमंत्रित किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित निर्देश एवं मापदंडों के अनुसार नियमानुसार भर्ती किया जाएगा। भर्ती हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि 06 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बेरला में कार्यालयीन समय 10:00 से 5:30 बजे सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

रायगढ़ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरदादर क्रमांक 04 वार्ड क्रमांक 48 रायगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद रिक्त होने से उक्त पद की पूर्ति हेतु 12 से 26 अगस्त 2024 तक आवेदन मंगाए गए है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो का जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

जगदलपुर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-01 और 02 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 22 अगस्त तक आवदेन आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र बकावंड मांझीपारा, पाहुरबेल लल्लुगुड़ा, पाहुरबेल हिरलागुड़ा, भिरलिंगा स्कूलपारा, छोटेदेवड़ा-2 बीजागुड़ा और बोरीगांव काटाछेपड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी।

वहीं एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-2 के अंतर्गत सानदवड़ा टुहटीदेवड़ा और बडेजिराखाल के टेम्पल कोमार में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर पूर्ति की जाएगी। उक्त भर्ती सम्बंधी विस्तृत जानकारी संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share