BMW CE 04 E-Scooter: BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई 2024 को भारत में होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

BMW CE 04 E-Scooter: BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई 2024 को भारत में होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

BMW CE 04 E-Scooter: जर्मनी की मशहूर गाड़ी कंपनी बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर CE O4 भारत आने वाली है। 24 जुलाई 2024 को इसे लॉन्च किया जाएगा। ये सिर्फ स्कूटर ही नहीं बल्कि बीएमडब्ल्यू के इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भारत में एंट्री का भी संकेत है। आइए जानते है भारत में लॉन्च होने वाली इस BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर  की संभावित कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।

BMW CE 04 का डिजाइन

इस स्कूटर को आपने दिसंबर 2022 में भारत में पहली बार देखा होगा। उस वक्त इसे एक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। मगर अब ये कॉन्सेप्ट, हकीकत बनकर सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है। ये स्कूटर पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक रहा है।

देखने में ये स्कूटर काफी स्पोर्टी लगता है। इसकी लंबाई करीब ढाई मीटर (2,285 मिमी) है और ऊंचाई करीब डेढ़ मीटर (1,150 मिमी) से थोड़ी कम है। चौड़ाई भी करीब 85 सेंटीमीटर (855 मिमी) है। सीट की ऊंचाई 780 मिमी है, जिसे आप चाहें तो कंपनी की स्पेशल सीट लगाकर 800 मिमी तक बढ़ा सकते हैं।

BMW CE 04 की पावर और रेंज

अब आते हैं इसके पावर की बात पर। ये स्कूटर 8.9 kWh की बैटरी से चलता है। कम से कम ये 20 bhp की पावर देता है तो वहीं ज्यादा से ज्यादा ये 41 bhp की पावर दे सकता है। साथ ही साथ ये 62 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर आपको करीब 130 किमी तक ले जा सकता है। ये रेंज शहर के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।

BMW CE 04 के फीचर्स

फीचर्स के मामले में भी ये स्कूटर काफी आगे है। इसमें आपको 10.25 इंच की बड़ी सी रंगीन स्क्रीन मिलेगी। इस स्क्रीन पर आपको नेविगेशन, कनेक्टिविटी के अलावा गाड़ी की परफॉर्मेंस, रेंज और चार्जिंग टाइम जैसी सारी जानकारी मिल जाएगी।

इसके अलावा स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स फंक्शन भी दिया गया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से और भी कई फीचर्स ले सकते हैं।

BMW CE 04 की संभावित कीमत

अभी बीएमडब्ल्यू भारत में अपने शहरी गाड़ियों के सेगमेंट में सी 400 जीटी स्कूटर बेचती है। इसकी कीमत करीब 11.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। उम्मीद की जा रही है कि CE O4 की कीमत इससे थोड़ी कम यानी करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। ये दोनों स्कूटर एक साथ बिकेंगे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share