Black Grapes Health Benefits: काले अंगूरों की न करें अनदेखी, ये दिल को रखेंगे सेहतमंद, ब्लड का इंफेक्शन भी करते हैं दूर, जानिए फायदे…

Black Grapes Health Benefits: काले अंगूर इस समय मार्केट में खूब नज़र आ रहे हैं। आमतौर पर काले और हरे अंगूरों में से लोग हरे अंगूरों का चुनाव ज्यादा करते हैं लेकिन काले अंगूर भी किसी मामले में हरे अंगूरों से कम नहीं हैं। बल्कि इनमें एंथोसायनिन की अच्छी मात्रा कई मामलों में इन्हें ज्यादा गुणकारी बनाती है। दिल के लिये काले अंगूरों के फायदे कमाल के हैं । इसके अलावा भी इनमें ढेर सारी खूबियां है। चलिए उनके बारे में जानते हैं…
दिल के लिये फायदेमंद
काले अंगूर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो इसे हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी बनाती है। साथ ही काले अंगूर में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। रेसवेराट्रॉल और एंथोसायनिन से भरपूर काले अंगूर हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और बैड कोलेस्ट्राॅल को भी घटाते हैं।
स्किन के लिये गुणकारी
विटामिन ई और सी से भरपूर काले अंगूर स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं। ये स्किन को संक्रमण से बचाते हैं और कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करते हैं जो एक उम्र के बाद सतह के नीचे तेजी से टूटने लगता है। जिससे झुर्रियां, फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं और स्किन ढीली पड़ने लगती है। काले अंगूर स्किन की इन समस्याओं को दूर करते हैं।
बालों के लिये फायदेमंद
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर काले अंगूर स्कैल्प में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। साथ ही चूंकि इनमें कोलेजन को बढ़ाने की क्षमता होती है इसका फायदा हमारे बालों को भी मिलता है। काले अंगूर के सेवन से बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं। उनमें जान लौट आती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
काले अंगूर आंखों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इनमें कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और मोतियाबिंद से भी बचाव करते हैं।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
काले अंगूर मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। काले अंगूरों के सेवन से मस्तिष्क की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। ये याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाते हैं। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के लिये काफी उपयोगी हैं। काले अंगूर अल्जाइमर से बचाव करने में मददगार हैं।
ब्लड के इंफेक्शन को करे दूर
काले अंगूर में ग्लूकोज़, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं जो ब्लड के इंफेक्शन को दूर करते हैं। शायद आप जानते हों कि ब्लड में इन्फेक्शन होना एक बड़ी समस्या है। इसकी वजह से अंदरूनी अंगों पर बहुत बुरा असर पड़ता है और सीवियर इन्फेक्शन की स्थिति में कुछ अंग काम करना बंद भी कर सकते हैं। काले अंगूर ब्लड में इंफेक्शन को ठीक करते हैं।
कैंसर से बचाव
काले अंगूर कैंसर से भी बचाव करते हैं। इसमें मौजूद रेसवेराट्रॉल और एंथोसायनिन ट्यूमर के बनने और बढ़ने को रोकते हैं।
हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाए
काले अंगूर में रेसवेराट्रॉल होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है और उनकी सघनता बढ़ाता है।
एंटी डायबिटिक गुण
काले अंगूर में मौजू रेसवेराट्रॉल और पॉलिफिनॉल्स शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं और इन्सुलिन सेंसटिविटी को बेहतर करते हैं।
पाचन में सुधार
फाइबर से भरपूर काले अंगूर डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बहुत अच्छे हैं और ये कब्ज से भी बचाव करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काले अंगूर हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं जिससे रोगों से हमारा बचाव होता है।
वेट लॉस में मदद
काले अंगूर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसलिए ये वेट लॉस के लिए भी उपयोगी हैं।
मूत्र मार्ग को साफ करें
काले अंगूर मूत्र मार्ग को साफ कर किडनी पर दबाव को कम करते हैं। ये मूत्र में यूरिया को भी घटाते हैं।