BJP MP Vivek Narayan Shejwalkar: ग्वालियर भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक, हैकर ने अकाउंट पर पोस्ट किये अश्लील वीडियो

BJP MP Vivek Narayan Shejwalkar: ग्वालियर भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक, हैकर ने अकाउंट पर पोस्ट किये अश्लील वीडियो

BJP MP Vivek Narayan Shejwalkar: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है. साथ ही हैकर ने सांसद विवेक नारायण के अकाउंट से अश्लील कंटेंट पोस्ट कर दिए है.

जानकारी के मुताबिक़,  सांसद विवेक नारायण का ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट सऊदी अरब के किसी हैकर ने हैक किया है. हैक करने के बाद हैकर ने उनके आईडी का नाम बदलकर अरबी भाषा में लिखा दिया है. प्रोफ़ाइल में बुर्के में किसी लड़की की फोटो लगी हुई है. वहीँ सांसद के अकाउंट पर अश्लील मसाज करती लड़की का फोटो और वीडियो कंटेंट पोस्ट किया गया है. सारे कंटेंट अरबी में लिखे गए हैं. 

वहीँ अकाउंट हैक के चलते सांसद के पुराने पोस्ट दिखने बंद हो गए हैं. जिसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में गंभीरता लेते हुए सांसद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है. साइबर पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अकाउंट किसने और कहाँ से हैक किया गया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share