CG Election 2025: नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष के चयन के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

CG Election 2025: रायपुर। नगरपालिका व नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्षदों के बीच उम्मीदवार तय करने प्रदेश भाजपा ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। पर्यवेक्षक निर्वाचित पार्षदों से चर्चा के बाद उम्मीदवार के संबंध में प्रदेश भाजपा को सूचित करेंगे। भाजपा की कोशिश है कि सभी निकायों में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर सहमति बनाई जाए। पर्यवेक्षकों की कोशिश रहेगी कि उपाध्यक्ष की कुर्सी जिस किसी पार्षद को मिले उसके पीछे सर्वसम्मति का तमगा जरुर हो।
रतनपुर, कोटा, गौरेलापेंड्रा, लोरमी, मुंगेली, बोदरी, नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के लिए जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं उसमें प्रमुख रूप से विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व महापौर किशोरराय, खिलावन साहू गुलाब चंदेल, दुर्गामहेश्वर, शैलेश शिवहरे को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिलासपुर संभाग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किरण सिंह देव ने संगठन के प्रमुख लोगों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। सभापति तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 26 फरवरी तक भाजपा नाम तय कर सकती। नगर पालिका परिषद में परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही उपाध्यक्ष के लिए भाजपा का संगठन रायशुमारी करेगा।
तीन निकायों के चुनाव प्रभारी पर नहीं जताया भरोसा
बिलासपुर संभाग की राजनीति पर नजर डालें तो प्रदेश भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के समय तीन निकायों में बनाए गए प्रभारियों को उपाध्यक्ष व सभापति के चयन से बाहर कर दिया है।
कोरबा के प्रभारी रहे पूर्व पार्षद भी इस बार पर्यवेक्षक नहीं बनाए गए हैं रतनपुर में में भी भाजपा ने चुनाव प्रभारी आखिरी में बदल दिया है।








