रवि किशन की जीवनी : Ravi Kishan Biography Hindi

रवि किशन की जीवनी : Ravi Kishan Biography Hindi

Ravi Kishan Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: रवि किशन शुक्‍ला एक भारतीय अभिनेता हैं। जोकि हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से उन्‍होंने राजन‍ीति में कदम रखा है और वह गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1971 को उत्तर-प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। वह एक बेहद ही गरीब ब्राह्मण परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके पिता गांव में पुजारी थे। अभिनेता रवि किशन की शादी प्रीति से हुई है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है।

रविकिशन भोजपुरी के बहुत ही उम्दा कलाकार हैं। हालांकि लोग अभी भी भोजपुरी सिनेमा को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। जिसके लिए रवि किशन जी-तोड़ कोशिश में हैं कि कॉलीवुड-टॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा को भी एक अच्छी पहचान मिले।

  • नाम (Name) रवि किशन
  • असली नाम (Real Name ) रवि किशन शुक्ला
  • निक नेम (Nick Name) बब्बू
  • जन्मदिन (Birthday) 17 जुलाई 1971
  • उम्र (Age ) 50 साल (साल 2021 में )
  • जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • शिक्षा (Education ) बी.कॉम.
  • कॉलेज का नाम (College Name ) रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
  • राशि (Zodiac) कर्क राशि
  • नागरिकता (Citizenship) भारतीय
  • गृह नगर (Hometown) बरैन, जौनपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
  • शौक (Hobbies) डांस करना
  • धर्म (Religion) हिन्दू
  • जाति (Cast ) ब्राह्मण
  • लम्बाई (Height) 5 फीट 10 इंच
  • वजन (Weight) 80 किलो
  • आंखो का रंग (Eye Colour) भूरा
  • बालों का रंग (Hair Colour) काला
  • पेशा (Occupation) अभिनेता, गायक, राजनीतिज्ञ
  • राजनीती पार्टी (Political Party) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (2014-2017)
  • भारतीय जनता पार्टी (2017-अभी तक )
  • पहली फिल्म /टीवी (Debut ) फिल्म: पीतांबर (1992)
  • टीवी: बिग बॉस 1 (2006)
  • गर्लफ्रेंड /अफेयर (Girlfriend /Affair ) प्रीति किशन, नगमा (अभिनेत्री)
  • वैवाहिक स्थिति Marital Status विवाहिक
  • शादी की तारीख (Date of marriage ) 1993

रविकिशन और अजित सिंह स्टारर फिल्म जला देब दुनिया तुहरा प्यार में का निर्माण एक अमेरिकन कंपनी ने किया था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा भोजपुरी सीरियल्स भी होस्ट करते हैं। जिसमे बाथरूम सिंगर एक से बढ़कर एक जैसे शो शामिल हैं। अभिनेता रवि को हिंदी सिनेमा में पहचान कलर्स के रियलिटी शो बिग-बॉस सीजन 6 से मिली। वह इस शो में बतौर प्रतिभागी नजर आये थे। 

फ़िल्मी करियर –

रवि किशन की पहली हिंदी फिल्म “पीताम्बर” थी जो 1992 में आई थी इस फिल्म में इन्होने मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया था. इसके साथ ही इन्होने हमारा फैसला , काल निर्णय , वेलकम टू सज्जनपुर, लक और फिर हेरा फेरी जैसी सफल हिंदी फिल्मो में भी काम किया है.

इनकी पहली भोजपुरी फिल्म “सइयां हमार” जोकि 2003 में रिलीज़ हुई थी से इन्हें सिनेमा में एक अलग पहचान मिली. इन्होने 2009 में आई “राम बलराम” , 2010 में आई “देवरा बड़ा सतावेला” में भी बढ़िया काम किया. इसके साथ ही रवि ने मोहल्ला अस्सी और पंडित जी बताई न बिहाह कब होई 2 में भी काम किया है.

फिल्मो के साथ ही रवि किशन टीवी में भी सक्रीय रहे है. इन्होने दूरदर्शन के सीरियल “हेलो इंस्पेक्टर” में काम किया है. 2006 में रियल्टी टीवी शो बिग बॉस में भाग लिया और फाइनल तक पहुंचे. इसके साथ ही ये झलक दिखलाजा में भी हिस्सा ले चुके है. NDTV के शो राज पिछले जन्म का को भी ये होस्ट कर चुके है. इसके साथ ही ये कार्यक्रम सेल्स के बाजीगर में जज की भूमिका भी निभा चुके है.

निजी जीवन और राजनितिक करियर –

निजी जीवन की बात करे तोह रवि किशन की शादी प्रीती से हुई है. इनके तीन बेटी और एक बेटा है. फिल्मो के साथ ही इन्हें राजनीति में भी रूचि है साल 2014 में इन्होने कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था. बाद में ये कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

रवि किशन का टीवी करियर

  • साल 2001 में बिगबॉस-1 में बतौर प्रतिभागी भाग लिया और यही से उनकी टीवी रियलिटी शो में प्रसिद्दि पाने का सिलसिला चालू हो या हालाँकि वो बिगबॉस -1 में विजेता नहीं बन पाए और तीसरे स्थान पर रहे लेकिन जितनी पहचान उन्हें बिगबॉस के शो से मिली उतनी शायद ही किसी और शो से मिली हो।
  • रवि बिगबॉस -1में शामिल होने से पहले साल 2002 में ”हर मोड़ पार ,हैलो इंस्पेक्टर,जाल जैसे शो में भी दिखाई दिए थे लेकिन वहां से उन्हें कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
  • साल 2009 में रवि को टीवी रियलिटी शो ”राज़ पिछले जन्म का” सीजन 1 और 2 में भी मेजबानी कर चुके है। साल 2012 में रवि ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला झा -5 में हिस्सा लिया और दसवे स्थान पर रहे।
  • साल 2014 एवं 2015 में वे बॉक्स क्रिकेट लीग 1में राउडी बैंगलोर की टीम की तरफ से भी खेलते हुए दिखाई दिए। साल 2016 एवं 2018 में भाभीजी घर पर है एवं अग्निफेरा टीवी शो में अतिथि के रूप में भी दिखाई दिए।

रवि किशन का राजनितिक करियर

  • रवि किशन साल 2014 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। फरवरी 2017 में, किशन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए।
  • 15 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमे रवि किशन का नाम गोरखपुर के लिए रखा गया था ।
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभूल निषाद के खिलाफ 2019 का आम चुनाव लड़ा । साल 2017 से अभी तक रवि भाजपा की पार्टी में बने हुए है और अपने राजनितिक करियर को संभाल रहे है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share