महेन्द्र नाथ पाण्डेय की जीवनी : Mahendra Nath Pandey Biography Hindi

महेन्द्र नाथ पाण्डेय की जीवनी : Mahendra Nath Pandey Biography Hindi

Mahendra Nath Pandey Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15 अक्टूबर सन 1948 को पखनपुर गाँव, ज़िला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। अपनी शिक्षा उन्होंने वाराणसी से प्राप्त की है। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी भी किया है। शिक्षा पूरी करने के बाद वह छात्र राजनीति में सक्रिय हो गये। महेंद्र नाथ पांडेय सीएम एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज में 1973 में अध्यक्ष चुने गए और 1978 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के महामंत्री बने।

चंदौली से लोकसभा सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। यू.पी. में पार्टी अध्यक्ष बनने से पहले वह केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री थे। संघ और भाजपा में अच्छी हैसियत रखने वाले महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी के एक अनुशासित फौजी के रूप में दोहरी जिम्मेदारी निभाई है। चंदौली में बहैसियत सासंद अपने कर्तव्य पूरे करने के साथ ही वह पार्टी और संगठन के कामों में तालमेल बैठाकर चुनाव प्रचार में जुटे रहे थे।[1]

चंदौली में लोकसभा चुनाव, 2019 में उनके मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन के संजय सिंह चौहान और जअपा-कांग्रेस गठबंधन की शिवकन्या कुशवाहा चुनावी मैदान पर रहे। चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 5 लाख 10 हजार 733 वोट मिले। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के संयज सिंह चौहान को 13 हजार 959 वोट के अंतर से हराया। चंदौली सीट के मतदाताओं ने उन्हें दोबारा सांसद चुनकर लोकसभा में भेजने का काम किया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 16 साल बाद इस सीट से भाजपा को जीत दिलाई थी। पिछली बार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 4 लाख 14 हजार 135 वोट मिले थे। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्या को एक लाख 56 हजार 756 वोट के भारी अंतर से हराया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बड़े लक्ष्यों के साथ सौंपी थी, जिसे पूरा करने में वह काफी हद तक सफल भी रहे। उन्होंने संगठन में सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। पार्टी पदाधिकारी उनकी सरलता, सौम्यता और मृदुभाषी व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हैं। महेंद्र नाथ पांडेय की राम जन्मभूमि आंदोलन में भी भागीदारी रही है। आपातकाल में वह पांच माह के लिए डीआरडीए के तहत जेल भेजे गए थे।[1]

राजनीतिक सफर

  • वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े।
  • 1975-1976 में एवीबीपी के वाराणसी जिला संयोजक रहे।
  • 1985-1986 में भाजयुमो का प्रदेश मंत्री बनाया।
  • 1987 में भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चुने गए।
  • पहली बार 1991 में सैदपुर (गाजीपुर) विधानसभा से वह विधायक चुने गए। वहीं 1996 में भी दोबारा सैदपुर का प्रतिनिधित्व किया।
  • महेंद्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मंत्री रहे। भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार में आवास एवं नगर विकास राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में नियोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।
  • प्रदेश में राजनाथ सिंह व स्वर्गीय रामप्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में पंचायती राज्य मंत्री रहे।
  • वह पहली बार 2014 में चंदौली से सांसद चुने गए थे।
  • 2019 में वह दुबारा सांसद बने और पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share