Bilaspur News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, दो इंजेक्शन लगाने के बाद करने लगी खून की उल्टी…

Bilaspur News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, दो इंजेक्शन लगाने के बाद करने लगी खून की उल्टी…

Bilaspur बिलासपुर। झोलाछाप डॉक्टर की इलाज के चलते फिर से एक विवाहित महिला ने दम तोड़ दिया है। सर्दी, खांसी, बुखार का इलाज झोलाछाप डॉक्टर से महिला करवा रही थी पर झोलाछाप के इलाज के चलते महिला की स्थिति और बिगड़ी व उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी भी हुई थी। वही डॉक्टर महिला की मौत के बाद अपना क्लीनिक बंद कर फरार है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीटार में झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के द्वारा यश मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता है। मेडिकल स्टोर की आड़ में बाजू में ही वह क्लिनिक का संचालन भी करता है। गांव के अलावा आसपास के ग्रामीण भी उसके पास इलाज करवाने आते हैं। गांव के ग्रामीण लक्ष्मी बिंझवार की पत्नी रेखा बिंझवार (35) को दो-तीन दिनों से सर्दी खांसी हो रही थी। सर्दी खांसी के बाद उसे बुखार भी आ रहा था।

कल 15 अगस्त को वह इलाज करवाने सत्यजीत गोलदार के क्लीनिक में पहुंची। जहां चेकअप के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को दो इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी और उसने खून की उल्टी की। तब झोलाछाप ने उन्हें जल्द ही ठीक हो जाने का आश्वासन दे कुछ दवाइयां देकर घर पर आराम करने की बात कह भेज दिया।

घर पहुंचने के बाद महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और उसकी सांस फूलने लगी। महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे अच्छा नहीं लगने और बीपी लो होने की बात कही और अस्पताल ले जाकर भर्ती करने के लिए कहा। जिस पर पति और अन्य परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ महिला की मौत की जानकारी लगने पर झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंदकर फरार हो गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share