Bilaspur News: क्राइम ब्रांच अफसर बनकर पुजारी के घर से एक करोड़ से अधिक रुपए उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bilaspur News: क्राइम ब्रांच अफसर बनकर पुजारी के घर से एक करोड़ से अधिक रुपए उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bilaspur बिलासपुर। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन घर में छापा मारने के बहाने पुजारी के घर घुस एक करोड़ 30 लाख रुपए की डकैती करने वाले फर्जी क्राइम ब्रांच अफसरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे सात लाख रुपए भी बरामद किए गए है। पूर्व में पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि सिरगिट्टी में रहने वाले कृष्ण कुमार मिश्रा ने चोरी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वे 13 अगस्त को रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान दो महिलाएं और चार पुरुष उनके घर आए। उन्होंने घर की महिलाओं को धमकाते हुए खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इसके बाद घर से एक पेटी ले गए। पेटी को सकरी में रहने वाले परिचित विद्याप्रकाश ने घर में रखवाया था। बाद में पता चला कि पेटी में एक करोड़ तीस लाख नकद रखे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने सिंधु वैष्णव(25) निवासी तिफरा और रानी बैरागी(30) निवासी भारतीय नगर को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि सिंधू अपने जीजा टंकेश्वर के कहने पर उनके साथ पुजारी के घर गई थी। उसे इस पूरे मामले की जानकारी थी। दोनों महिलाओं के कब्जे से 30 लाख रुपये जब्त किया गया। महिलाओं के बयान के आधार पर पुलिस की टीम चांटीडीह संजय नगर में रहने वाले टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु(30) और उसके भाई हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु(20) की तलाश कर रही थी। गुरुवार को सूचना मिली कि दोनों भाई शहर आए हुए हैं। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। युवकों के कब्जे से सात लाख रुपये जब्त किया गया है।

मास्टर माइंड फरार, अब संपत्ति कुर्क कराने जुटी पुलिस

सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर पुजारी के घर से चोरी करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। घटना का मास्टर माइंड अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा उसकी संपत्ति कुर्क कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सरंक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस की टीम फरार आरोपित को गिरफ्तार करने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चोरी के मास्टर माइंड को संरक्षण देने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित को संरक्षण देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share