Bilaspur News: बाल बाल बचे BJP नेता, प्रबल जूदेव की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हुए घायल

Bilaspur News: बाल बाल बचे BJP नेता, प्रबल जूदेव की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हुए घायल

Bilaspur News: बिलासपुर। जशपुर राज परिवार के सदस्य और भाजपा नेता की कार को ट्रेलर चालक ने टक्कर मार दी। इससे भाजपा नेता प्रबल प्रताप जुदेव को चोटे आई है। हादसे के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद कर दिया है। वे रायपुर लौट गए हैं। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है।

ट्रेलर चालक ने कार को मारी टक्कर 

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को जशपुर राज परिवार के सदस्य और भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जुदेव बेलगहना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर से निकले थे। उनकी कार सरगांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद प्रबल प्रताप सिंह जुदेव व उनके साथी गाड़ीने सड़क किनारे कार रोक दी। फिर ट्रेलर को रुकवाकर ड्राइवर को नीचे उतरवाया। 

इस हादसे में उन्हें हल्की चोटें आई है। प्रबल प्रताप जूदेव अपना आगे का दौरा स्थगित कर रायपुर लौट गए हैं। इस बीच पूरी घटना की जानकारी सरगांव थाने में दी गई है। सरगांव पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बड़े षणयंत्र की आशंका: जुदेव 

घटना की जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रबल प्रताप जुदेव ने बताया कि वे ईसाई मिशनरीज की ओर चलाए जा रहे मतांतरण का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने पिता स्व दिलीप सिंह जुदेव की राह पर चलते हुए आपरेशन घर वापसी में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरी घटना के पीछे मतांतरण और इससे जुड़े लोग हो सकते हैं। ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया गया है। उससे पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share