Bilaspur News: जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर ने की ख़ुदकुशी, कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में पिता की हुई थी मौत …

Bilaspur News: जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर ने की ख़ुदकुशी, कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में पिता की हुई थी मौत …

बिलासपुर। जिला अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉक्टर पूजा चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है। डॉक्टर ने अपने मायके के सूने मकान में ही फांसी लगाई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर पूजा चौरसिया (31) सरकंडा थाना क्षेत्र में निवासरत थी। उनके पति डॉक्टर अनिकेत कौशिक भी सरकारी डॉक्टर हैं और जिला अस्पताल में पदस्थ है। पूजा चौरसिया का मायका सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में है। उनकी मां व भाई अमेरिका में रहते हैं। उनका विवाह डॉक्टर अनिकेत कौशिक से चार वर्ष पूर्व हुआ था। उनकी फिलहाल कोई संतान नही थी। पति-पत्नी सरकंडा के अशोक नगर में रहते थे। पिछले तीन–चार दिनों से पूजा सिरगिट्टी के तिफरा स्थित मायके के मकान में आकर रह रही थी। उनकी मां व भाई अमेरिका में थे। पूजा अकेले घर में रह रही थी। बीती रात डॉक्टर पूजा चौरसिया ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार पूजा चौरसिया के पति अनिकेत चौरसिया कल रात रविवार को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रात 9 बजे के लगभग पूजा ने तिफरा स्थित अपने मायके में फांसी लगा ली। पड़ोसियों के माध्यम से जब सूचना पति को मिली तब वह भागते हुए अपने ससुराल घर पहुंचा।

लोगों के माध्यम से सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पर प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि बीते दिनों अमेरिका में डॉक्टर पूजा चौरसिया के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद पूजा डिप्रेशन में चली गई थी। डिप्रेशन के चलते ही आत्मघाती कदम उठाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतका के मां व भाई के अमेरिका से आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share