Bilaspur News: दोस्ती हो तो ऐसी: दोस्त की मौत से दुखी साथी ने दे दी जान…

Bilaspur News: दोस्ती हो तो ऐसी: दोस्त की मौत से दुखी साथी ने दे दी जान…

Bilaspur News: बिलासपुर। शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे युवक ने अपने दोस्त के साथ शराब पी। नशे के कारण उसका दोस्त बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत से सदमे में आए युवक ने कुछ दूर जाकर रात के अंधेरे में पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में रहने वाले विजय मरकाम (33) शादी के लिए लड़की की तलाश में था। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को तखतपुर क्षेत्र के गुनसरी में रहने वाले अपने मौसा अशोक मरकाम के घर दोस्त होरीलाल को लेकर गया था। रात करीब नौ बजे विजय और होरीलाल ने गांव के डेम के पास शराब पी। इसके बाद दोनों अपने घर जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद ही होरीलाल बाइक से गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई।

विजय ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही एंबुलेंस को काल किया। इधर एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही होरीलाल की मौत हो गई। तब तक गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इसी बीच विजय वहां से गायब हो गया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने विजय की लाश पेड़ पर लटकते देखा। इसकी जानकारी उसके रिश्तेदारों को दी गई। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share