Bilaspur News: नशे में न्यायधानी में चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

Bilaspur News: नशे में न्यायधानी में चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। सूखा नशा करने के बाद हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बीती रात हुए इस घटना में पुलिस ने तीन नाबालिक व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा संतोषी चौक का है। जहां नरेंद्र चंद्राकर उर्फ नंदू की हत्या हुई। मोहल्ले में नशेड़ी युवक नशा कर हंगामा मचाते थे। जिसे नरेंद्र चंद्राकर उर्फ नंदू मना करता था। जिसके चलते पूर्व में भी उनका विवाद हुआ था। नशेड़ी युवकों से नरेंद्र का विवाद चला आ रहा था। कल रात भी मोहल्ले में नशे में नाबालिक और अन्य गाली–गलौज कर रहे थे। उनको समझाइश देने पर नरेंद्र चंद्रा करवा एक नाबालिक का विवाद हो गया दोनों के बीच मारपीट होनेलगा। मारपीट के बाद नाबालिक मौके से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचा। उनके पास चाकू भी था सभी ने मिलकर नरेंद्र की पिटाई की और उसके पीठ में चाकू भोक दिया चाकू मार कर आरोपी फरार हो गए।

चाकू के वार से घायल नरेंद्र मौके पर ही गिरा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नरेंद्र चंद्राकर उर्फ नंदू को सिम्स पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर देर रात पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी और हत्या में शामिल आरोपी 19 वर्षीय निखिल कश्यप उर्फ सोहन पिता प्रहलाद कश्यप निवासी कबीर चौक चिंगराजपारा बिलासपुर के अलावा तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में बीती रात शराब व सुख नशे का सेवन करन नशे की हालत में दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें नरेंद्र चंद्राकर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिक व एक बालिक आरोपी है। सभी को आज न्यायिक रिमांड में पेश किया जाएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share