Bilaspur News: सीयू के कुलपति प्रो0 आलोक चक्रवाल बने भारतीय विश्वविद्यालय संघ की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य…

Bilaspur News: सीयू के कुलपति प्रो0 आलोक चक्रवाल बने भारतीय विश्वविद्यालय संघ की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य…

Bilaspur News: बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की गवर्निंग काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है। डॉ. पंकज मित्तल, महासचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) एवं पूर्व कुलपति बीपीएस महिला विश्वविद्यालय हरियाणा द्वारा 20 फरवरी को जारी पत्र के अनुसार कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल को सदस्य बनाये जाने की सूचना जारी की गई है.

प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल का भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में कार्यकाल फरवरी, 2026 तक रहेगा। कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल को सदस्य बनाये जाने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18-19 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) मध्य क्षेत्र कुलपति समागम का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अतुल कोठारी सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, प्रो. जी.डी. शर्मा, अध्यक्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ, प्रो. विनय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ, डॉ. (श्रीमती) पंकज मित्तल, महासचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं प्रो. नीलांबरी दवे, कुलपति, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट सहित 50 से ज्यादा कुलपति शामिल हुए थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share