Bilaspur News: नाराज पत्नी ने थाने में की आत्महत्या, पति करता था चरित्र पर संदेह, मुंबई से लौटते ही सीधे पहुंची थाने…

Bilaspur News: नाराज पत्नी ने थाने में की आत्महत्या, पति करता था चरित्र पर संदेह, मुंबई से लौटते ही सीधे पहुंची थाने…

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में पति से नाराज पत्नी ने थाने में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला पति से परेशान होकर जहर का सेवन कर थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंची थी। पत्नी का आरोप था कि पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। पत्नी जब पति के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर रही थी तभी अचानक बेहोश हो गई। हड़बड़ाए पुलिस कर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार बापू नगर निवासी 28 वर्षीया चंदा पति शंकर साकेत मजदूरी का काम करती थी। 6 साल पुरुष की गणेश नगर निवासी शंकर साकेत से लव मैरिज हुई थी। फोन पर 5 साल का एक बेटा भी है पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। जिसके कारण पति पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। लगभग 15 दिन पहले महिला अपने पति को छोड़कर मुंबई चली गई थी मिली जानकारी के अनुसार वह दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले वह मुंबई वापस आ गई।

9 फरवरी को छोड़ कर गई थी पति का घर

पुलिस को पता चला कि चंदा साकेत 9 फरवरी को पति शंकर साकेत का मकान छोड़ कर मुंबई चली गई थी। वापस आकर वह घर ना आकर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने के लिए चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद शंकर को जब चंदा का पता चला तो वह उसके पास पहुंचा व शादी के जो गहने उसे दिया था उसको वापस मांगने लगा। चंदा रविवार दोपहर गहने लौटाने के लिए के लिए सिरगिट्टी नवापारा शंकर के घर पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और चंदा ने आत्मघाती कदम उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मामले में सिरगिट्टी टीआई नवीन कुमार देवांगन ने बताया कि महिला पति से झगडा़ होने के बाद थाने पहुंच शिकायत करने आई थी। शिकायत सुनने के दौरान महिला की हालत बिगड़ी तो उसे पेट्रोलिंग वाहन से ही सिम्स उपचार के लिए भेजा था। महिला की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले में जांच की जा रही है।

मामले में मृतका के पति ने बताया कि महिला के घर से अचानक गायब होने पर उसने 11 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जाते समय उसकी पत्नी ने मोबाइल पर उसे मैसेज किया था जिसमें लिखा था कि मुझे मत ढूंढना। पति के अनुसार फोन पर उसकी पत्नी ने बताया है कि वह किसी के साथ मुंबई आ गई है और मजे कर रही है। मृतिका के पति शंकर साकेत के अनुसार दो दिन पहले भी उसकी पत्नी ने कॉल कर घर लौटने की बात कही थी तो उसने हामी भरी थी।

महिला की मौत के बाद उसके ससुराल व मायके वालों के मध्य तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में झूमा झटकी भी हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share