Bilaspur Crime News: घरेलू क्लेश में वहशी बना पति, सात माह की गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: घरेलू क्लेश में वहशी बना पति, सात माह की गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। पति ने सात माह की गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कारित कर आरोपित पति घटनास्थल से फरार हो गया। बीते शाम हुई घटना के आरोपी को तलाश कर रात तक पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी विद्या ठाकुर की बेटी रिंकी (24) का विवाह सीपत थाना क्षेत्र के ही ग्राम रलिया निवासी 26 वर्षीय प्रकाश मौर्य से मई 2023 में हुआ था। प्रकाश को शराब की लत थी। जिसके चलते पति– पत्नी में अक्सर विवाद होता था। हरेली त्योहार मनाने के लिए रिंकी अपने मायके ग्राम कुली आई हुई थी। जिसे वापस ससुराल ले जाने 4 दिन पहले उसका पति प्रकाश कुली आया था। प्रकाश मैत्री अपने ससुराल घर में पत्नी रिंकी मैत्री व सास– ससुर के साथ पिछले चार दिनों से रह रहा था। रिंकी सात माह की गर्भवती थी।

गुरुवार शाम 7 बजे के लगभग रिंकी के पिता विद्या ठाकुर बाजार गए हुए थे। रिंकी और उसकी मां घर पर थे। इसी दौरान रिंकी का पति प्रकाश मौर्य ने रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते आरोपी पति ने पत्नी को आंगन में रखे कुल्हाड़ी मारना शुरू कर दिया। रिंकी के चीखने– चिल्लाने की आवाज सुन उसकी मां दौड़ कर बाहर आई। इसी दौरान उसके पिता भी बाहर से वापस आए। दोनो ने मिलकर बीच– बचाव किया और आरोपी प्रकाश को पकड़ने की कोशिश करने लगे। पर प्रकाश खुद को छुड़ाकर घटना कारित कर फरार हो गया।

रिंकी के माता पिता उसे लहू लुहान अवस्था में कंधे पर उठा कर घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गांव की मुख्य बस्ती तक पहुंचे। यहां एक ग्रामीण की प्राइवेट गाड़ी से बलौदा के निजी अस्पताल ले कर जा रहे थे पर रास्ते में ही रिंकी ने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां घायल पड़ी रिंकी को लेकर अस्पताल के लिए टीम रवाना हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रिंकी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद सीपत थाने में अपराध दर्ज कर पत्तासाजी पुलिस ने शुरू कर दी। आरोपी पकड़े जाने के डर से मोबाइल छोड़ कर फरार हुआ था। आरोपी को पुलिस ने देर रात खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share