Bijnor Triple Murder: एक घर-तीन लाश… पति-पत्नी और बेटे की पेचकस गोदकर हत्या, लहूलुहान मिले शव

Bijnor Triple Murder: एक घर-तीन लाश… पति-पत्नी और बेटे की पेचकस गोदकर हत्या, लहूलुहान मिले शव

Bijnor Triple Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सामूहिक हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था. तो वहीं एक और हत्या का मामला सामने आया है. बिजनौर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है. पति-पत्नी और उनके बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं हैं. 

तीन लोगों की हत्या 

जानकारी के अनुसार, मामला थाना कोतवाली शहर बिजनौर के खलीफा कॉलोनी के मोहल्ला मिर्दगान स्थित खस्सो के पास का है. मृतकों की पहचान भूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और उनके 18 साल के बेटे याकूब के रूप में हुई है. किसी ने तीनों को पेंचकर गोदकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा दिया. तीनो के शव लहूलुहान हालत में मिले हैं. ट्रिपल मर्डर से हड़कंम मचा हुआ है.

खून से लथपथ मिली लाश

दरअसल, मामले खुलासा तब हुआ जब सुबह काफी देर तक मृतक के घर का गेट नहीं खुला. पड़ोसियों ने बताया कि सुबह काफी देर तक उनके घर से कोई नहीं निकला न ही कोई हलचल दिखी. जिसके बाद पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटया लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला. जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बरामद में खून फैला हुआ था और पास में शव पड़े हुए थे. 

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी के शव को कबजे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी जंगल से मामले की जांच में जुट गयी है. पड़ोसियों ने बताया कि मृतक कबाड़ी का काम करता था. मृतक के घर में तीन लोग ही रहते थे. बाकि उसके 3 बेटे अलग रहते थे. फिलहाल मामले की जांच के लिए एसपी ने टीम गठित किया है. दावा है कि जल्द ही अपराधियों को बेनकाब किया जाएगा. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share